ICC ने Champions Trophy 2025 के लिए अंपायरों की लिस्ट जारी कर दी है, और इसमें एक ऐसा नाम शामिल है जो भारतीय फैंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं! जी हां, रिचर्ड केटलबरो, जिन्हें क्रिकेट फैंस “पनौती अंपायर” कहते हैं, इस बार फिर भारत के बड़े मुकाबलों में नजर आ सकते हैं। अब सवाल उठता है – क्या उनकी मौजूदगी से टीम इंडिया की ट्रॉफी जीतने की उम्मीदों को झटका लग सकता है?
क्यों है रिचर्ड केटलबरो को ‘पनौती अंपायर’ कहा जाता है?
भारतीय क्रिकेट फैंस का मानना है कि जब भी किसी बड़े ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में रिचर्ड केटलबरो अंपायरिंग करते हैं, भारत को हार का सामना करना पड़ता है। आइए, नजर डालते हैं कुछ बड़े मैचों पर:
1. T20 वर्ल्ड कप 2014 फाइनल: भारत बनाम श्रीलंका – भारत हारा।
2. वनडे वर्ल्ड कप 2015 सेमीफाइनल: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – भारत हारा।
3. चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 फाइनल: भारत बनाम पाकिस्तान – भारत हारा।
4. वनडे वर्ल्ड कप 2019 सेमीफाइनल: भारत बनाम न्यूजीलैंड – भारत हारा।
5. T20 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल: भारत बनाम इंग्लैंड – भारत हारा।
अब जब ICC ने उन्हें फिर से Champions Trophy 2025 में अंपायरिंग करने का मौका दिया है, भारतीय फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है।
क्रिकेट एक्सपर्ट्स इसे सिर्फ एक संयोग (Coincidence) मानते हैं, लेकिन क्रिकेट प्रेमी भावनाओं में बहकर इसे अलग नजरिए से देखते हैं। सोशल मीडिया पर रिचर्ड केटलबरो को लेकर पहले से ही मीम्स और मजेदार पोस्ट्स वायरल हो रही हैं।
क्या Champions Trophy 2025 में फिर होगा अनलकी मोमेंट?
इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में हो रही है, और भारत-पाकिस्तान मुकाबले में रिचर्ड केटलबरो अगर अंपायर बने तो माहौल और भी गरम हो सकता है।
भारतीय कप्तान और टीम मैनेजमेंट को इस बार DRS और विवादित फैसलों को लेकर सतर्क रहना होगा।
यदि भारत सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचता है और केटलबरो अंपायरिंग करते हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि यह “पनौती” का सिलसिला टूटता है या जारी रहती हैं।
ICC के इस फैसले ने भारतीय फैंस की चिंता बढ़ा दी है। क्या यह सिर्फ एक संयोग है, या वाकई में रिचर्ड केटलबरो भारतीय टीम के लिए बुरी किस्मत का संकेत हैं? क्या इस बार टीम इंडिया उनके रहते हुए भी चैंपियन बन पाएगी? आपका क्या कहना है? कमेंट में बताएं