डोमराजू गुकेश ने 18 साल की उम्र में चीन के डिंग लिरेन को हराकर सबसे युवा शतरंज चैंपियन बनने का रिकॉर्ड हासिल किया। उन्होंने लगातार 14वीं बाजी में जीत दर्ज की और भारत के लिए गौरव हासिल किया। इस जीत ने उन्हें पूर्व विश्व चैंपियन गैरी कास्पारोव को पीछे छोड़ते हुए सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव दिलाया। लेकिन उनके इस जीत के पीछे एक खास कोच ” पैडी अप्टन” के नाम की चर्चा हो रही है, जिसने डी. गुकेश की सफलता सुनिश्चित करने में अहम योगदान दिया।
कौन है पैडी अप्टन (Paddy Upton )
पैडी अप्टन, दक्षिण अफ्रीका के एक प्रसिद्ध कोच और मानसिंह कंडीशनिंग विशेषज्ञ हैं। पैडी अप्टन ने भारतीय खेल के इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने 2011 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के मेंटल कंडीशनिंग कोच के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी । वे भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट रैंकिंग में No.1 बनाने में भी सहायक थे। साथ ही पेरिस ओलम्पिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के ब्रॉन्ज मैडल जितने में उनकी मेंटरशिप अहम थी।
डी . गुकेश के विश्व शतरंज चैंपियन बनने में योगदान
कोच पैडी अप्टन ने डी. गुकेश के साथ 6 महीने तक काम किया और उन्हें हर परिस्थिति के लिए मानसिक रुप से तैयार किया। उनकी रणनीति में गुकेश के प्रतिद्वंदी पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन डिंग लॉरेन ( Ding Liren) को मानसिक रूप से थका देना शामिल था।
Also read:
- भारत के सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर कौन है?
18 साल के डोमाराजू गुकेश भारत के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन हैं। उन्होंने चीन के Ding Liren को हराकर यह खिताब जीता।
2. प्रथम भारतीय विश्व शतरंज चैंपियन कौन था?
भारत के पहले ग्रैंड मास्टर और विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद है। उन्होंने 2007 में यह खिताब जीता और और 2013 तक अपने पास यह खिताब कायम रखा।
3. गुकेश कौन से राज्य का है?
गुकेश भारत के चेन्नई राज्य का है, जिसका जन्म 29 मई 2006 को चेन्नई में हुआ।