“सलीमा टेटे को राष्ट्रपति ने दिया अर्जुन अवॉर्ड, बनीं झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी!”

रांची, झारखंड – भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे के लिए एक ऐतिहासिक दिन था जब उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा। यह सम्मान सलीमा के कठिन परिश्रम, समर्पण और देश के लिए हॉकी में उनके योगदान का परिणाम है। सलीमा अब अर्जुन अवॉर्ड पाने वाली झारखंड की पहली महिला खिलाड़ी और दूसरी हॉकी खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले, 1972 में ओलंपियन माइकल किंडो को यह सम्मान मिल चुका था।

 

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

 

अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर राज्यपाल संतोष ‘कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से सलीमा को बधाई दी। राज्यपाल ने लिखा, “सलीमा ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से देश को गौरवान्वित किया है।” वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए लिखा, “अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित झारखंड की बेटी और प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आप अपने खेल और नेतृत्व से हॉकी के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छुएं।” उन्होंने अन्य पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को भी बधाई दी।

 

सलीमा का सफर और समर्पण

 

सलीमा टेटे की यह उपलब्धि झारखंड और पूरे देश के लिए गर्व की बात है। हॉकी के क्षेत्र में उनके योगदान ने न केवल राज्य, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल के प्रति जागरूकता और प्रेरणा दी है। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनकी कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास ने उन्हें इस सम्मान तक पहुंचाया।

 

सलीमा टेटे का यह अवार्ड न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत जीत है, बल्कि झारखंड के खेल क्षेत्र में एक नई उम्मीद और प्रेरणा का स्रोत है।

Leave a Comment

Exit mobile version